आकाश में प्रभातकालीन सूर्य की किरणें फूटने को ही थीं। थोड़ी देर पहले ही बरसात बंद हुई थी । मौसम थोड़ा भीग हुआ था, लोग सड़क के किनारे सैर कर रहे थे। अचानक हवा तेज गति से चलने लगी । तभी जोरदार धमाका हुआ । शायद कोई एक्सीडेंट था । लोग उस ओर लपके । सड़क के किनारे एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल अवस्था में पड़ा था, उसे बहुत चोटें आई थीं उसने अपने आप को संभालने की बहुत कोशिश की थी लेकिन सब बेकार था । वह हिल-डुल भी नही पा रहा था । लोग उसकी मदद कर रहे थे, लेकिन उसकी हालत ऐसी थी कि न वह उठ सकता था और न ही हिल-डुल सकता था न ही बोल सकने में समर्थ था । बस भीड़ से उठ रहे तरह-तरह के प्रश्नो के उत्तर वह सिर हिला-हिला कर हां या ना में दे रहा था । बड़ी मुश्किल से उसने अपना नाम रवि बतलाया । वह उठ नही पा रहा था क्योंकि उसका दायां पांव गंभीर रूप से क्षतीग्रस्त हो गया था । धीरे-धीरे उसे बेहोशी आने लगी थी । वह दर्द से कराह रहा था । लोगो ने उसे एक आटो में उसे लिटा दिया । आटो का ड्राइवर उसे घर ले आया ओर दुर्घटना की सारी जानकारी उसके घर वालों को दी ।
बच्चे स्कूल जाने की तैयारी में लगे थे । उसकी पत्नी बच्चों के टिफिन तैयार कर रही थी । घर के अन्य लोग भी प्रातः कालीन कार्यों में व्यस्त थे । इस खबर के सुनते ही सभी आटो की तरप लपके । घर में हाहाकार मच गया । उसकी पत्नी यह सुनते ही खबरा गई और उसकी सांस फूलने लगी । घरवाले रवि को तुरंत पास के होस्पिटल में ले गए । रवि की चीख पुकार से पूरा होस्पिटल का वातावरण गंभीर हो गया था । डाक्टरों ने जांच के बाद बताया कि रवि की दायें पैर की हड्डी बुरी तरह से टूट चुकी है । रवि को बेहोश कर तुरंत उपचार शुरू कर दिया गया ।
रवि के पिता की उम्र 70 से अधिक रही होगी । वे बिस्तर पर लेटे अपने बेटे को एक टक निहारते रहे । उन्होने अपने बेटे के सिर पर हाथ रख कर उससे बात-चीत करने की कोशिश की लेकिन ड्यूटरी पर खड़े डाक्टर ने ऐसा करने से मना कर दिया । वे अपने बेटे के पास तब तक बैठे रहे जब तक रवि को होश नही आ गया । रवि की मां का देहांत कुछ वर्ष पहले ही हो गया था । अब उसके पिता ही उसकी मां व बाप दोनों थे ।
रवि को होश आने के बाद डाक्टर ने रिश्तेदारों को उससे मिलने की स्वीकृति दे दी । जब रवि की आंख खुली तो उसने अपने आप को एक बिस्तर पर पाया । उसके आस पास खड़े डाक्टर, नर्सें,. मित्र, रिश्तेदार उसे यह आभास करवा रहे थे कि वह किसी होस्पिटल में है । रवि ने अपने आप को हिलाने डुलाने की कोशिक की लेकिन सब बेकार था उसका शरीर जैसे किसी ने बांध दिया हो, उसके दायें पैर पर प्लास्टर लगा था। रवि ने अपनी पत्नी को पास पा कर सकून महसूस किया ।
दोपहर हो चुकी थी, बच्चे भी स्कूल से लौट आये थे उन्होने सुबह अपने पिता को कराहते हुए सुना था । किरण ने सुबह जबरदस्ती बच्चों को स्कूल भिजवा दिया था ताकि बच्चो के मन में दुर्घटना की कोई दहशत न बैठ जाए । किरण अपने पति के पास होस्पिटल में थी । बच्चो ने स्कूल से आते ही अपनी चाची से अपने पिता का हाल पूछा ओर पिता के पास जाने की जिद्द करने लगे । चाची भी उनकी करूणा को सुनकर भावुक हो उठी और बच्चो को होस्पिटल ले गई । अपने पिता को देख कर बच्चे एकदम गंभीर मुद्रा में खड़े एक टक देखते रहे । उन्हें वहां ज्यादा देर तक खड़े होने की अनुमित नही दी गई ।
कुछ दिनों के बाद दुर्घटना की खबर मिलते ही मिलने वालों का घर पर आना-जाना शुरू हो गया । कुछ मात्र औपचारिकता करते हुए सहानुभुती प्रकट करते तो कुछ पैर की हड्डी के शीघ्र जुड़ने के उपाय बताने लगते । कुछ तो किसी दूसरे डाक्टर को दिखलाने की बात करते थे। रवि बेबर होकर उन सब की बातों को न चाहते हुए भी सुनता था और सुनता भी क्यों नही उसके लिए तो मात्र यही साधन था जिसके सहारे व अपना समय व्यतीत करता था । ऐसी हालत में उसका मन पत्रिकाए पढ़ने, टी.वी आदि देखने में भी नही लगता था । इस समय उसे दवा और दुआ दोनो की जरूरत थी । जब कोई बुजुर्ग उसे देखने के लिए आता था तो वह अपने नुसखों के साथ-साथ दुआएं भी देकर जाता था। कभी तो रवि का मन बेचैन हो जाता था । वह गलियारे में बैठक कर सूर्य का पश्चिम दिशा में मिलना देखता रहता था । जब तक सूर्य अस्त नही हो जात था तब तक वह टकटकी लगाए उसे देखता रहता था ।
रवि और उसकी पत्नि दोनो ही एक सार्वजनिक उपक्रम में काम करते थे । वे दोनों ही दुर्घटना के दिन से ही छुट्टी पर थे । मिलने वालों में उनके दफत्तर के लोगों का भी तातां लगा रहा ।
किरण के लिए दैनिक क्रियाओं के आलावा अपने पति की देख-रेख की जिम्मेदारी भी बढ़ गई । मेहमानों का स्वागत उनके लिए जलपान की व्यवस्था कराना उसके दैनिक काम काज में जुड़ गया था । बच्चों की फिक्र, पति की देख-भाल सब कुछ उसे ही तो करना था । रवि को शोच के लिए बिठाना, कपड़े बदलना आदि सभी कामों में उसकी पत्नी मदद करती थी । इन सब के बावजूद किरण ने अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ कोई समझौता नही किया था ।
धीरे-धीरे बच्चों की दिनचर्या में भी बदलाव आने लगा था । वे अपने आप सुबह उठ कर तैयार हो जाते । नाश्ता करते और स्कूल के लिए रवाना हो जाते । परिस्थितियों को देखेते हुए उनकी दिनचर्या में एक और परिवर्तन देखने को मिला । उन्होने स्कूल से आते ही अपने आप खाना खाया और बिना डांट-डपट के अपना होम वर्क भी पूरा कर लिया । अब बच्चों का मन शाम को घर से निकलने का नही करता था, वे खाली समय में किरण का हाथ बंटाते थे ।
रवि की दुर्घटना के कुछ दिनों के पश्चात उसके छोटे भाई के घर लड़का पैदा हुआ । घर में खुशियों का माहौल था लेकिन किरण पति की हालत के कारण इन खुशियों में अपना योगदान नही दे पा रही थी । जो भी रिशतेदार भाई के घर बधाई देने आता वह रवि को मिलने जरूर आता ।
अगस्त का महीना था, रक्षा बंधन के दिन सभी बहने उसे राखी बांधने के लिए उसके घर आई थीं । संयोग से इसी दिन किन्नरों की एक टोली, जिसकी मुखिया का नाम चंदा था परम्परागत रूप से नवजात शिशु की बधाई लेने घर आ पहुंची । बधाई के गीत गाए जाने लगे, ढोलकी व मंजीरों से पूरा वातावरण गूंज उठा । सभी लोग नाच गाने का आनंद उठा रहे थे, लेकिन सब को इस भीड़ में रवि की कमी खल रही थी । तभी रवि के भाइयों ने मिल कर उसे उठाया और उसे उस कार्यक्रम में शामिल कर लिया । रवि के आते ही चंदा के मुख से निकला हाय यह क्या हुआ, रवि को इस हालत में देख कर वह भी चौंक गई । चंदा इस परिवार को बहुत लंबे समय से जानती थी । वह इस घर की हर खुशी में शामिल होकर बधाई लेने आई थी ।
माहौल को गंभीर होता देख कर रवि ने चतुराई से बैठे-बैठे अपनी सहभागिता दर्शाते हुए वातावरण को फिर से रोमांटिक बना दिया । नाच गाना समाप्त हुआ , चदां ने शगुन के गीत गा कर नवजात शिशु की बलाएं लीं और अपना आशीर्वाद दिया । शगुन में मिले पैसों तथा अन्य सामग्री को सत्कार से स्वीकार कर अपने पास रख लिया । सभी प्रकियाएं पूरी होने के बात चंदा रवि के पास आई, उसने उसके सिर पर हाथ रखा और जिस पैर पर पलास्टर लगा था उसे चूम कर उसके शीघ्र स्वस्थ्य होने का आशीर्वाद देने लगी । चंदा की आंखों में आंसू आ गए । इसे दृश्य को देख कर सभी की आंखें नम हो गईं ।
किरण ने इस दौरान उसने अपना मानसिक संतुलन नही खोया । भारतीय नारी की रूपरेखा के अनुरूप किरण सभी कसौटियों पर खरी उतरी, किरण रवि के सेवा में चौबीसों घंटे जुड़ी रहती थी । करवा चौथ का वह दिन आ गया जिस दिन सभी औरतें सज संवर कर जिस रंग की साड़ी उसी रंग की चूडियां पहने, हाथों में सोने के कंगन तथा पैरों में पायल पहने अपने पति की मंगल कामना के लिए व्रत रखे हुए थीं । उसी दिन किरण होस्पिटल में अपने पति के पलास्टर के खुलने का इंतजार कर रही थी । कुछ देर बाद डाक्टर ने रवि का पलास्टर खोल दिया । पैर लगभग साढे तीन माह तक बंधा रहा था उसकी हालत देखी नही जाती थी । पैर के चारों ओर गंदगी, दवाओं की गंदी महक तथा सूजन नजर आ रही थी । डाक्टर ने किरण को सलाह दी कि रवि के पैर गरम पानी में साफ कर, गरम पट्टी बांध दी जाए ।
शाम का समय था, सूर्य की किरणें लगभग अपना स्थान छोड़ चुकी थीं । स्त्रियां अपने पतियों की लंबी आयु तथा देह आरोग्यता की कामना करती हुई पूजा की थालियां आपस में घुमा रही थीं । दूसरी ओर किरण ने पानी करम किया और रवि के पैर की सफाई करने लगी । ज्यों-ज्यों सफाई करती जाती पैर में चमक आती जाती लेकिन रवि की आखों में आंसू भरते जाते क्योंकि आज जब सभी औरते सज संवर कर अपने पति की लंबी आयु की कामने कर रही थीं, उसकी पत्नी किरण उनके पैर की गंदगी साफ कर रही थी। रवि का सिर अपनी पत्नी की सेवा एवं श्रद्धा के सामने झुक गया ।
रवि ने आज साढ़े तीन महीनों के बाद अपना पैर जमीन पर रखा था जिसे देखकर किरण का मनमयूर मानो वर्षा ऋतु के पहले उमड़ते हुए बादल को देख कर नाच उठा हो। उसका रोम रोम पुलकित हो रहा था, उसकी आंखों में प्रसन्नता की किरण चमक उठी । उसके हाथ बरबस ही ऊपर की ओर उठ गए – “हे रब्बा हे वाहेगुरू तेरा लख-लख शुक्र है। तूने मेरी सेवा की लाज रख ली”। फिर व भावातिरेक में रवि के पैर सहलाने लगी । “तुम पूजा के लिए नही जाओगी ?” रवि के इस प्रश्न ने किरण के झकोर दिया । किरण खुशी से छलक आई पलकों को पोंछते हुए भावुक स्वर में बोली – “आपकी सेवा ही मेरी सबसे बड़ी पूजा है, ईश्वर ने मेरी सुन ली, आज मेरी सेवा सफल हो गई । आज ही तो मेरा करवा चौथ का व्रत सार्थक हुआ है”। रवि ने किरण को दोनो बाहों में भर कर श्रद्धा से गले लगा लिया ।